- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rinku Singh Wants To Join rcb If Not Retained By KKR in IPL 2025
KKR ने रिलीज किया तो किस टीम से खेलना चाहेंगे, रिंकू सिंह ने दिया जवाब
रिंकू सिंह ने 2018 में कोलकाता के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. उनके नाम 45 आईपीएल मैच में 893 रन है.
Published On Aug 20, 2024, 05:37 PM IST
Last UpdatedAug 20, 2024, 05:37 PM IST
(Image credit- BCCI/IPL)
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है. ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीम के पास पांच से छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प मिल सकता है. टीम इंडिया के नए फिनिशर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रिंकू सिंह ने ऑक्शन से पहले विराट कोहली की टीम आरसीबी से खेलने की इच्छा जताई है.
स्पोर्ट्स तक पर एक इंटरव्यू में जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि अगर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें रिलीज करती है तो वह टीम के साथ खेलना चाहेंगे, इसके जवाब में रिंकू सिंह ने कहा, वह आरसीबी की टीम से खेलना चाहेंगे. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. रिंकू सिंह ने कहा, आरसीबी के खेलने की वजह वहां विराट कोहली का होना है.
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि सूर्या अच्छे कप्तान हैं, वहीं रोहित शर्मा बहुत शांत हैं और वह ज्यादा बात नहीं करते, वह भी बहुत अच्छे कप्तान हैं.
दलीप ट्रॉफी में चयन नहीं होने पर भी बोले रिंकू सिंह
भारत में पांच सितंबर से घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी शुरू होगा. घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए BCCI ने 4 टीमों का ऐलान किया है. इस टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिल सका. दलीप ट्रॉफी में मौका नहीं मिलने पर रिंकू सिंह ने कहा, मैंने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और मैंने रणजी में भी ज्यादा मैच नहीं खेले. मैने सिर्फ दो से तीन मैच खेले. हालांकि रिंकू सिंह ने रेड बॉल टूर्नामेंट में अपने चयन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है. उन्होंने कहा कि मेरा चयन नहीं हुआ क्योंकि मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, शायद अगले दौर के मैचों के लिए मेरा चयन हो जाए.
रिंकू सिंह का आईपीएल करियर
भारत के लिए दो वनडे और 23 टी-20 मैच खेलने वाले रिंकू सिंह ने 2018 में कोलकाता के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. उनके नाम 45 आईपीएल मैच में 893 रन है. आईपीएल में रिंकू सिंह के नाम चार अर्धशतक हैं.