- Home
- News
- rishab pant has smart brain he could become team india captain in future says yuvraj singh
बहुत स्मार्ट हैं Rishabh Pant, उनमें हैं टीम इंडिया के कप्तान बनने की क्षमता: Yuvraj Singh
युवराज सिंह ने कहा कि रिषभ पंत एक जिंदादिल और बातों में लगे रहने वाले व्यक्ति हैं, जो भारतीय टीम में भविष्य का कप्तान हो सकते हैं.
Published On Jul 08, 2021, 07:23 PM IST
Last UpdatedJul 08, 2021, 07:23 PM IST
रिषभ पंत @IPL-BCCI
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) के खेल और उनकी सकारात्मक सोच की जमकर तारीफ की है. युवी ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी में भारतीय टीम का कप्तान (Rishabh Pant Would be Captain of Team India) बनने की क्षमता है. युवराज ने कहा कि उनके पास स्मार्ट ब्रेन है.
रिषभ पंत (Rishabh Pant) का भारतीय क्रिकेट में अभी तक का सफर बेहद रोमांचक रहा है. 23 वर्षीय इस खिलाड़ी (Wicket-Keeper Batsman Rishabh Pant) ने शीर्ष स्तर पर खेल के सभी उतार-चढ़ाव का मजा चखा है और उन्हें आलोचनाओं से लेकर तारीफों तक का अहसास भलि-भांति हो गया है कि भारतीय क्रिकेट में किस-किस मोड़ पर क्या-क्या हो सकता है. हाल ही पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पंत ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में अग्रणी भूमिका निभाई.
पंत (Rishabh Pant) के खेल से प्रभावित युवराज (Yuvraj Singh) ने उन्हें भारतीय टीम में भविष्य का कप्तान करार दिया है. वैसे भी पंत ने इस साल आईपीएल (IPL 2021) के पहले हाफ में दिल्ली की कप्तानी की है और कोरोना वायरस के चलते स्थगित हुई इस लीग में पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अंकतालिका में टॉप पर रही.
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट के कई पहलुओं पर अपनी राय रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने (Yuvraj Singh Laud Rishabh Pant) कहा, ‘मुझे लगता है कि रिषभ पंत (Rishabh Pant) में भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान (Team India Future Captain) बनने की क्षमता है. वह उछलकूद करने वाले, जिंदादिल और अपने आसपास बात करने वाले व्यक्ति हैं. लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास निश्चित ही तेज दिमाग भी है क्योंकि मैंने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए देखा था. उन्होंने शानदार काम किया. तो लोगों को आने वाले सालों में उन्हें भारतीय टीम के भावी कप्तान के रूप में देखना चाहिए.’
उन्होंने इस युवा विकेटकीपर खिलाड़ी की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से भी की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता कि रिषभ पंत (Rishabh Pant) एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी हैं, जो खेल का रुख बदल सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में गिलक्रिस्ट भी खेल का रुख बदल देते थे, जब वह सीन में आते थे. और मैं मानता हूं कि रिषभ पंत (Rishabh Pant) भी यही कर सकते हैं.’