भारी नुकसान के साथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ऋषभ पंत, BCCI ने लगाई अदला-बदली पर मुहर

लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे. वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बनेंगे. यह आईपीएल के इतिहास में ट्रेडिंग की बड़ी कहानी है. पंत उस फ्रैंचाइजी में लौटे हैं जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच नौ साल का वक्त गुजारा था. दिल्ली कैपिटल्स...

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 23, 2026, 01:37 PM IST

Published On Jun 23, 2026, 01:37 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2026, 01:37 PM IST

IPL Trading lsg vs dc

IPL Trading lsg vs dc

लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे. वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बनेंगे. यह आईपीएल के इतिहास में ट्रेडिंग की बड़ी कहानी है.

पंत उस फ्रैंचाइजी में लौटे हैं जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच नौ साल का वक्त गुजारा था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने 111 मैच खेले थे. यह इस फ्रैंचाइजी के लिए किसी भी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा मुकाबले हैं. इसके साथ ही 2021 से 2024 तक 43 मैचों में उन्होंने इस टीम की कप्तानी भी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

videourl url=”https://vodakm.zeenews.com/vod/CRICKET_COUNTRY_HINDI/2306_RISHABH_PANT.mp4/index.m3u8″ mp4url=”https://vodakm.zeenews.com/vod/CRICKET_COUNTRY_HINDI/2306_RISHABH_PANT.mp4/2306_RISHABH_PANT.mp4″ thumb=”https://vodakm.zeenews.com/vod/CRICKET_COUNTRY_HINDI/2306_RISHABH_PANT.mp4/screenshot/00000020.jpg” duration=”173″ mediaid=”2306_RISHABH_PANT”]

आईपीएल 2025 की नीलामी में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. दिल्ली कैपिटल्स में आने के लिए पंत को काफी नुकसान हुआ है. वह 15 करोड़ रुपये में दिल्ली की टीम के साथ जुड़े हैं. यानी उन्होंने अपनी फीस 12 करोड़ रुपये कम कर दी है.

ऋषभ पंत का आईपीएल रिकॉर्ड

सीजनटीममैचपारीरनसर्वाधिकऔसतस्ट्राइक-रेटशतकअर्धशतककैचस्टंप
2026LSG141331268*28.36138.0501100
2025LSG1413269118*24.45133.161151
2024DC131344688*40.54155.4003115
2022DC14133404430.90151.780084
2021DC161641958*34.91128.5203103
2020DC14143435631.18113.9501130
2019DC161648878*37.53162.6603186
2018DC1414684128*52.61173.601542
2017DC14143669726.14165.610283
2016DC10101986924.75130.260130
कुल1391363865128*33.60146.792209024

कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड किया है. वह पांच साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे. वह मौजूदा 13.5 करोड़ रुपये की फीस में ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ जुड़े है.

हालिया समय में रविंद्र जडेजा के बाद ऋषभ पंत दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सैलरी कट लेने का फैसला किया है. आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा ट्रेड किया था. उन्होंने जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के बदले ट्रेड किया था. साल 2022 में जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 करोड़ में रीटेन किया था. लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये ही दिए थे.

पंत और कुलदीप के लिए अच्छा नहीं रहा है आईपीएल 2026

पंत ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की. उनके लिए साल 2026 अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 13 पारियों में 312 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन का रहा और स्ट्राइक-रेट 138.05 का. उनकी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही. 14 में से लखनऊ ने सिर्फ चार मैच ही जीते.

कुलदीप यादव का आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है?

सीजनटीममैचपारीविकेटबेस्टऔसतइकॉनमी
2026DC1211103/2938.1010.29
2025DC1413153/2224.067.07
2024DC1111164/5523.258.65
2023DC1414102/1536.107.36
2022DC1414214/1419.958.43
2020/21KKR5411/2092.007.66
2019KKR9942/4171.508.66
2018KKR1616174/2024.588.14
2017KKR1211122/2528.338.29
2016KKR3363/3516.668.33
कुल1101061124/1427.948.25

आईपीएल फाइनल से दो दिन पहले पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी. इससे पहले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी मैच से पहले टीम के निदेशक टॉम मूडी ने कहा था कि फ्रैंचाइजी साल 2024 में सातवें और 2025 में आखिरी स्थान पर रहने के बाद टीम लीडरशिप को रीसेट करने की योजना बना रही है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की बात करें तो साल 2026 में कुलदीप ने कुल 11 विकेट लिए. उन्होंने 37 ओवर गेंदबाजी की. कुलदीप महंगे साबित रहे. उनका इकॉनमी रेट 10.29 का रहा.

कुल मिलाकर कुलदीप ने आईपीएल में दिल्ली के लिए 2022 से 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 8.24 का रहा है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick