add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के होंगे कप्तान, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

पंत को हाल ही में आईपीएल खेलने के लिए एनसीए से हरी झंडी मिली थी, पंत की 14 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी होगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 19, 2024 11:31 PM IST

नई दिल्ली. ऋषभ पंत को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया. पंत को हाल ही में आईपीएल खेलने के लिए एनसीए से हरी झंडी मिली थी. दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे.

दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है, हम नए जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रहे हैं और मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम को मैदान पर ले जाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने दी थी आईपीएल खेलने की मंजूरी

इससे पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पंत को इस साल के आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए मंजूरी दे दी थी. बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, उत्तराखंड के रूड़की के पास 30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है.

बता दें ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में पिछले सीजन डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी, मगर टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था