सबसे ज्यादा टेस्ट रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने रिषभ पंत

रिषभ पंत पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर के साथ सर्वाधिक टेस्ट रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 08, 2019, 12:36 PM IST

Published On Jan 08, 2019, 12:36 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2019, 12:36 PM IST

Rishabh Pant

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नया कीर्तिमान हासिल किया है। पंत 673 की रेटिंग लेकर किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की हासिल की गई सर्वाधिक 17वीं रैंकिंग के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं।

पंत से पहले पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने जनवरी 1973 में ये कीर्तिमान हासिल किया था। इंजीनियर के सर्वाधिक रेटिंग 619 रहे हैं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा हासिल की गई सर्वाधिक रेटिंग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी 662 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। धोनी के टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19 थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज, न्यूजीलैंड दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर पंत बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 21 स्थान के फायदे के साथ 17 नंबर पर आ गए हैं। चार मैचों की सात पारियों में 350 रन बनाकर पंत इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा एक पायदान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में कुल 521 रन बनाए थे। पुजारा किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज खेलने वाले मयंक अग्रवाल भी पांच स्थान की छलांग के साथ 62वें नंबर पर आ पहुंचे हैं।

रविंद्र जडेजा ने एक तीर से लगाए तीन निशाने

भारत के सीनियर स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा 6 पायदान के बड़े फायदे के साथ बल्लेबाजों की सूची में 57वें स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में जडेजा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजों की सूची में भी एक स्थान का फायदा हासिल कर जडेजा पांचवें नंबर पर आ गए हैं। साथ ही ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में रविंद्र जडेजा विंडीज कप्तान जेसन होल्डर को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें:सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम देने के लिए तीन नए पेसर्स की तलाश में टीम इंडिया

दूसरे भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो सिडनी में पांच विकेट हॉल लेने वाले कुलदीप यादव अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 45वीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 16वें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि मोहदम्मद शमी एक पायदान के फायदे के साथ 22वें नंबर पर आ पहुंचे हैं।

Editor's Pick