add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

डॉक्टरों को लगा था दो साल लगेंगे, मगर समय से पहले कैसे हुई पंत की रिकवरी, एनसीए स्टाफ ने किया खुलासा

दिसंबर 2022 में हुए भीषण कार हादसे के बाद ऋषभ पंत को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 16, 2024 2:46 PM IST

नयी दिल्ली. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी को तैयार हैं. दिसंबर 2022 में भीषण कार हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत लगभग 15 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे. पंत ने हादसे के बाद तेजी से रिकवरी की. एनसीए स्टाफ ने पंत की रिकवरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा, ऋषभ पंत की मानसिक दृढता और जिम्नास्टिक खेलने का अनुभव होने से इस विकेटकीपर बल्लेबाज को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिली.

दिल्ली देहरादून हाइवे पर दिसंबर 2022 में हुए भीषण कार हादसे के बाद पंत को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डॉक्टरों को लगा था, पंत को दो साल रिकवर होने में लगेंगे

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिजियोथेरेपिस्ट तुलसी युवराज ने ‘बीसीसीआई टीवी’ से कहा, उसके भीतर की मानसिक दृढता और आत्मविश्वास से उसने रिहैब के दौरान हमें शत प्रतिशत देने के लिये प्रेरित किया. उन्होंने कहा, डॉक्टरों को लगता था कि उसे दो साल लगेंगे, एक बार एनसीए आने के बाद वह तेजी से रिकवर करता गया.

TRENDING NOW

‘पंत बचपन में जिम्नास्ट रहे, उससे मिली मदद’

एनसीए में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निशांता बारदोलोइ ने कहा कि पंत बचपन में जिम्नास्ट भी रहे हैं जिससे उनकी रिकवरी में मदद मिली. उन्होंने कहा, ऋषभ की जिम्नास्टिक की पृष्ठभूमि होने से हमें काफी मदद मिली, कई चीजों में यह बड़ा काम आया मसलन जब उसे लगता कि वह आगे नहीं बढ़ सकता है तो वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो पाता था.

पंत ने रिकवरी के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी लेकिन उन्हें यह प्रक्रिया उबाऊ लगी. उन्होंने कहा, रिहैब ( चोट के बाद फिटनेस फिर हासिल करने का दौर) काफी उबाऊ होता है, बार बार एक ही चीज करना लेकिन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता. जितना अधिक करेंगे , उतना ही जल्दी ठीक होंगे. उन्होंने कहा, मैदान पर लौटकर बहुत खुश हूं, क्रिकेट के लिये मेरा प्यार बढ़ गया है, पहले भी मुझे इससे मुहब्बत थी लेकिन अब यह बेइंतहा हो गई है.