LSG के लिए इस सीजन भी काफी महंगे रहे ऋषभ पंत, हर रन की कीमत लाखों में
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत इस सीजन बहुत ज्यादा महंगे साबित हुए. फ्रेंचाइजी को इस सीजन पंत के हर रन के लिए बड़ी धनराशि चुकानी पड़ी.
Published On Jun 03, 2026, 01:08 PM IST
Last UpdatedJun 03, 2026, 01:08 PM IST
Rishabh Pant Per Run Cost: आईपीएल का यह सीजन सबसे खराब अगर किसी टीम के लिए बीता तो वह लखनऊ सुपर जायंट्स. लखनऊ की टीम पूरे सीजन एक-एक जीत के लिए तरशते रही. यही नहीं खुद टीम के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला पूरे सीजन फ्लॉप रहा. पंत के बल्ले से रन बिल्कुल निकल ही नहीं रहे थे. जिसका असर सीधे रूप से टीम के प्रदर्शन पर दिखा. यही नहीं इस सीजन पंत के खराब फॉर्म की कीमत लखनऊ फ्रेंचाइजी को भी चुकानी पड़ी. पंत के हर रन के लिए फ्रेंचाइजी को लाखों रुपये देने पड़े.
बेहद महंगे रहे पंत के हर रन
दरअसल, ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदा था. ऐसे में इस सीजन भी पंत को फीस के रूप में 27 करोड़ रुपये मिले हैं. पंत के अगर इस सीजन के प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने 14 मैच में 269 रन बनाए थे. अगर ऋषभ पंत के रन और सैलरी से तुलना की जाए तो इस पूरे सीजन पंत को हर रन के लिए 10 लाख रुपये से जायादा की कीमत चुकानी पड़ी है. पूरे हिसाब से देखें तो इस सीजन लखनऊ को पंत को 1 रन के लिए 10 लाख 3 हजार 717 रुपये देने पड़े.
पंत को खराब फॉर्म को भुगतना पड़ा हर्जाना
ऋषभ पंत को उनकी खराब फॉर्म का बड़ा हर्जाना भी चुकाना पड़ा है. जी हां, आईपीएल में खराब फॉर्म के बीच ही टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया गया. इस स्क्वॉड में सबसे पहले ऋषभ पंत की उपकप्तान टेस्ट से गई. पंत भारतीय टीम में टेस्ट के उपकप्तान थे. हालांकि उन्हें इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया और केएल राहुल को टीम इंडिया का नया उपकप्तान बनाया गया.
वनडे टीम से भी हुए बाहर
टेस्ट के अलावा पंत को वनडे से भी बड़ा झटका लगा था. भारत की वनडे टीम में तो ऋषभ पंत को जगह तक नहीं मिली. टीम के चयनकर्ता ने ऋषभ पंत को चुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वहीं रिपोर्ट्स यही सामने आ रहे हैं कि हो सकता है कि उनका चयन भारत के वनडे वर्ल्ड कप में भी ना किया जाए और टीम इंडिया केएल राहुल, संजू सैमसन और ईशान किशन को आगे लेकर जाए.