- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh Pant becomes second youngest indian to score fifty in T20 International
टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक बनाने वाले रिषभ पंत दूसरे सबसे युवा भारतीय
आतिशी हाफसेंचुरी के साथ रिषभ ने खास क्लब में जगह बनाई।
Published On Nov 12, 2018, 09:28 AM IST
Last UpdatedNov 12, 2018, 09:28 AM IST
Rishabh pant @ians
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज 3-0 से अपने नाम किया। इस जीत में टीम के युवा बल्लेबाज रिषभ पंत ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस आतिशी हाफसेंचुरी के साथ रिषभ ने एक खास क्लब में जगह बनाई।
वेस्टइंडीज के खिलाफ रिषभ पंत ने ताबड़तोड अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचाया। पंत की पारी के दम पर भारत ने आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को हरा टी20 सीरीज में उसका क्लीन स्वीप किया।
Happy to have contributed to the 3-0 win. #T20 #IndiaVsWestIndies #NoMondayBlues pic.twitter.com/1bH1i5soAL
— Rishabh Pant (@RishabPant777) November 12, 2018
रिषभ पंत की आतिशी पारी
युवा रिषभ पंत ने टी20 मुकाबलों में अपना पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने महज 38 गेंद पर आतिशी 58 रन की पारी खेली। इस पारी में पंत के बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। 30 गेंद पर 5 चौके और तीन छक्के से उन्होंने अपनी हाफसेंचुरी पूरी की।
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में पंत अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोबिन उथप्पा को पीछे छोड़ा। पंत ने 21 साल 38 दिन में यह कारनामा किया जबकि रोहित शर्मा ने महज 20 साल 143 दिन में पहली हाफ सेंचुरी लगाई थी।
टी20 सीरीज में विंडीज का क्लीन स्वीप
पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम ने शिखर धवन के 92 और रिषभ पंत के 58 रन की बदौलत आखिरी गेंद पर 182 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। भारत ने लगातार तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर विंडीज का टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया।