- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh Pant can make ODI debut against West Indies
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में वनडे डेब्यू कर सकते हैं रिषभ पंत!
पंत ने एक ट्वीट के जरिए गोवाहाटी वनडे में अपने खेलने की बात को लगभग पक्का किया।
Published On Oct 20, 2018, 11:17 AM IST
Last UpdatedOct 20, 2018, 11:17 AM IST
Rishabh Pant (IANS Photo)
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को गोवाहाटी में होने वाले पहले वनडे मैच में डेब्यू कर सकते हैं। जी हां, पंत के एक ट्वीट ने इस संभावना को और पक्का कर दिया है।
Always ready to give my 100 per cent on a cricket field. Cannot wait to take on the West Indies in the first ODI on Sunday! #IndiaVsWestIndies #comingup pic.twitter.com/cTyXnLEGuj
— Rishabh Pant (@RishabPant777) October 19, 2018
पंत ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया, “क्रिकेट के मैदान पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।” अब पंत के इस ट्वीट से तो यही बात सामने आ रही है कि रविवार को वो भारत के लिए पहला वनडे मैच खेलने वाले हैं।
वैसे इस बात में ज्यादा शक भी नहीं है क्योंकि विंडीज टीम के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए चुने गए स्क्वाड में दिनेश कार्तिक या केदार जाधव को जगह नहीं मिली है। इस स्क्वाड में महेंद्र सिंह धोनी अकेले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में मुमकिन है कि पंत बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज पहले वनडे मैच में खेलते नजर आएं।
विंडीज के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, आर जडेजा, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव, केएल राहुल