- Home
- News
- Rishabh Pant defends opening batting Postion after defeat against Delhi capitals in IPL 2026
ओपनिंग करने क्यों उतरे, अगले मैच में क्या होगी बैटिंग पोजिशन, ऋषभ पंत ने किया खुलासा
दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार पर उन्होंने कहा, हम बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए, हमारी योजना यह थी कि निकोलस पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें.
Published On Apr 02, 2026, 10:59 AM IST
Last UpdatedApr 02, 2026, 10:59 AM IST
Rishabh Pant
Rishabh Pant defends opening batting Postion: आईपीएल 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे. ऋषभ पंत अक्सर मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं, ऐसे में उनका ओपनर के रूप में आना चर्चा का विषय रहा. मैच के बाद पंत ने इस पारी की शुरुआत करने के फैसले को रणनीति का हिस्सा बताया.
ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था, टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन बीच के ओवरों में आकर आक्रामक भूमिका खेलें, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर से हटाया गया.
ऋषभ पंत ने अपने लगभग दस साल के टी20 करियर में सिर्फ 23 बार ओपनिंग की है, आईपीएल में उन्होंने केवल सात बार पारी की शुरुआत की है.
टॉप ऑर्डर में खेलते रहेंगे ऋषभ पंत
अगले मैचों में भी पारी की शुरुआत करने के सवाल पर पंत ने कहा कि वह टॉप ऑर्डर में खेलते रह सकते हैं. एलएसजी कप्तान ने कहा, लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के जरिए विरोधी टीम को लेफ्ट-आर्म स्पिनर, खासकर अक्षर पटेल का इस्तेमाल करने से रोका जा सकता था, हालांकि, उनके जल्दी आउट होने से यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी.
सिर्फ सात रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए पंत
सीजन के पहले मैच में पंत का पारी की शुरुआत करना एलएसजी के लिए के पक्ष में नहीं रहा. वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.
हम बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए: पंत
वहीं इस हार पर पंत ने कहा, हम बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए, योजना यह थी कि (निकोलस) पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें, हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो ‘इंपेक्ट प्लेयर’ के तौर पर कुछ रन जोड़ सके क्योंकि एक अच्छी पिच पर हमारे पास काफी रन नहीं थे. उन्होंने कहा, हमने आयुष बडोनी के लिए एक खास भूमिका तय की थी कि जब हमारे शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह उस समय छाप छोड़ सकें, नई गेंद से काफी मदद मिल रही थी लेकिन आप 140 रन (141 रन) बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते। हमें 20 अतिरिक्त रन भी भारी पड़े.
घरेलू मैदान पर हारी लखनऊ की टीम
एलएसजी को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. एलएसजी 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीता लिया. लखनऊ का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा.