- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh Pant equals Jack Russell, AB de Villiers’s record of most catches by a wicket-keepers in a Test
एडिलेड में रिषभ पंत का एक और धमाल, धोनी-साहा को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पंत ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने के एबी डिविलियर्स और जैक रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Published On Dec 10, 2018, 09:36 AM IST
Last UpdatedDec 10, 2018, 09:36 AM IST
Rishabh Pant IANS
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हों लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने शुरू किया दौड़ना, दूसरे टेस्ट में हो सकते हैं शामिल
पंत ने एडिलेड टेस्ट मैच में 10 कैच लेकर ऋद्धिमान साहा के एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर होने के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ही ली थी। वहीं मोहम्मद शमी के 101वें ओवर में मिशेल स्टार्क का कैच लेकर पंत ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर होने के जैक रसेल और एबी डिविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स के नाम एक टेस्ट मैच में 11 कैच लेने का रिकॉर्ड है। जो अब पंत के नाम भी हो चुका है।
एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत
इसी के साथ पंत एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने साहा के इसी साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए केपटाउन टेस्ट में लिए 10 कैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पंत महेंद्र सिंह धोनी के एक टेस्ट में 8 कैच लेने के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ चुके हैं।
पंत ने एडिलेड टेस्ट में एरोन फिंच, मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, टिम पेन, मिशेल स्टार्क, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड का कैच लिया। जिसमे से स्टार्क और कप्तान पेन का कैच पंत ने दो बार लिया है।