add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2025: अगर हमारे पास... प्लेऑफ से बाहर होने की ऋषभ पंत ने बनाई क्या वजह

लखनऊ: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत धुंधली थीं. उसे अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने थे. पर सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ की उम्मीदें खत्म हो गईं. लखनऊ की टीम ने 205 रन का अच्छा...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - May 20, 2025 8:32 AM IST

लखनऊ: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत धुंधली थीं. उसे अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने थे. पर सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ की उम्मीदें खत्म हो गईं. लखनऊ की टीम ने 205 रन का अच्छा स्कोर बनाया. लेकिन हैदराबाद, जो खुद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया. हार के बाद टीम के कप्तान पंत ने माना चोटिल खिलाड़ियों की भरपाई न कर पाना टीम को भारी पड़ा. उन्होंने अहम गेंदबाजों की गैरमौजूदगी का उनकी टीम को खमियाजा भुगतना पड़ा.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर एलएसजी ने मिशेल मार्श और एडिन मार्करम की पारियों की बदौलत अच्छी शुरुआत की. लेकिन टीम बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई. आखिर में निकोलस पूरन ने आक्रामक शॉट खेले और टीम को जीत दिलाई. हालांकि अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने यह स्कोर बौना साबित हुआ.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट सके हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने अंतिम चार में पहुंचने के उसके रास्ते बंद कर दिए. पंत ने हार के बाद कहा, ‘बेशक, यह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ सीजन हो सकता था लेकिन जब हम टूर्नामेंट में पहुंचे तो कई जगह खामियां आईं. हमारे कई अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए. एक टीम के तौर पर हमने फैसला किया था कि इस बारे में बात नहीं की जाएगी लेकिन आखिर में उन खामियों को भर पाना मुश्किल हो गया.’

सीजन शुरू होने से पहले ही लखनऊ के कई गेंदबाज चोटिल हो गए थे. मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश दीप और मयंक यादव टीम के साथ नहीं थे.

टीम ने शार्दुल ठाकुर को सीजन शुरू होने के बाद मोहसिन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया. और आवेश खान बाद में लौट आए. मयंक यादव सिर्फ दो ही मैच खेल पाए. और इसके बाद फिर चोट के चलते बाहर हो गए.

पंत ने कहा, ‘जिस तरह से हमने नीलामी में योजना बनाई थी अगर हमारे पास वही गेंदबाजी रहती… लेकिन यह क्रिकेट है. कई बार चीजें आपके पक्ष में जाती हैं और कई बार वे नहीं जातीं. हमने जिस तरह से क्रिकेट खेला उस पर हमें गर्व है. हम इस सीजन से जो सकारात्मक सीखा है वह लेकर जाएंगे.’

टीम के कप्तान ने आगे कहा, ‘हमारी बल्लेबाजी मजबूत है, हमारे पास जो बल्लेबाजी में फायरपावर है वह इस सीजन का सबसे सकारात्मकपक्ष है.’ हालांकि पंत के खुद के लिए यह सीजन बतौर बल्लेबाज अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने 12 मैचों में उन्होंने सिर्फ 135 रन ही बनाए. उन्होंने सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगाई.

उन्होंने यह भी कहा कि जब प्लेऑफ की दौड़ करीब पहुंची तब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपनी लय नहीं बना सकी.

उन्होंने कहा, ‘सीजन के पहले हाफ में हम बहुत अच्छा खेले लेकिन दूसरे हाफ में हमारे लिए दूसरी टीमों के साथ लय बनाए रखना लगातार मुश्किल होता गया.’