Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 31, 2025 8:34 PM IST

अलूर (कर्नाटक): विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का विजय अभियान थम गया. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम को ओडिशा ने 79 रन से हरा दिया. दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया और ग्रुप डी के मैच में ओडिशा को जीत मिली.
जनवरी की तीन या चार तारीख को नैशनल सिलेक्टर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन कर सकते हैं. ऐसे में इस एकदिवसीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उनकी नजर रहेगी. पंत भी इस टूर्नामेंट में अच्छा करना चाह रहे होंगे. टेस्ट में टीम के इस रेग्युलर विकेटकीपर को वनडे इंटरनेशनल में ध्रुव जुरेल और केएल राहुल से अच्छी चुनौती मिलती है.
इस मैच में पंत सिर्फ 24 रनों का ही योगदान दे सके. और दिल्ली की पूरी टीम की बात करें तो ओडिशा के बनाए 8 विकेट पर 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 43.3 ओवर में सिर्फ 193 रन पर आउट हो गई.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम ने अभी तक अच्छी बैटिंग की बदौलत ही जीत हासिल की है. लेकिन बुधवार को उसके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम अब टूर्नामेंट में चोटी के स्थान से खिसक गई है.
ओडिशा की टीम 12 अंक और बेहतर नेट रन रेट के कारण अब पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. दिल्ली के भी इतने ही अंक हैं लेकिन टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है. रेलवे और हरियाणा के भी 12-12 अंक हैं और इन दोनों का नेट रन रेट भी दिल्ली से बेहतर है.
मौजूदा सत्र में दिल्ली की टीम पहली बार 200 रन के आंकड़े को पार करने में नाकाम रही. शुरुआती तीन मैच में पांच, 70 और 22 रन बनाने वाले पंत बुधवार को 28 गेंद में 24 रन बनाने के बाद देवब्रत प्रधान (28 रन पर तीन विकेट) का शिकार बने. प्रधान और संबित बराल (34 रन पर तीन विकेट) ने दिल्ली की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई.
ओडिशा के लिए अनुभवी कप्तान बिपलब सामंत्रेय ने 72 रन की उम्दा पारी खेली. निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
दिल्ली की ओर से ऑफ स्पिनर ऋतिक शौकीन ने 27 रन देकर चार विकेट चटकाए. दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम ने छह रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रियांश आर्य और सार्थक रंजन के विकेट गंवा दिए. पंत के आउट होने से 11वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन पर तीन विकेट हो गया जो जल्द ही पांच विकेट पर 55 रन हो गया. हर्ष त्यागी (43) और ऋतिक (32) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
