add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की पहली प्रतिक्रिया, मैं आने वाले चैंलेज के लिए तैयार हूं

हाल ही में पंत के घुटने के लिगामेंट की सफल सर्जरी हुई. अब छह हफ्ते बाद एक और सर्जरी होनी है. जानकारी के मुताबिक वह कम से कम 18 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 16, 2023 8:09 PM IST

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. कार हादसे के बाद पंत ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और फैंस, साथी खिलाड़ियों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया. ऋषभ पंत ने लिखा कि वह आने वाले चैलेंज के लिए तैयार है.

ऋषभ पंत ने ट्वविटर पर लिखा… फैंस, साथी खिलाड़ियों, डॉक्टरों और फिजियो का सपोर्ट और सहयोग के लिए धन्यवाद. मैं अब आगे की तरफ देख रहा हूं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने लिखा..मेरी सर्जरी सफल रही, मैं रिकवरी की तरफ बढ़ रहा हूं और आगे आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार हूं.

ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार हादसे का शिकार हो गए थे. दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के क्रम में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. देहरादून में इलाज के बाद पंत को मुंबई लाया गया, जहां पंत के घुटने के लिगामेंट की सफल सर्जरी हुई. अब छह हफ्ते बाद एक और सर्जरी होनी है. जानकारी के मुताबिक वह कम से कम 18 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. वह इस साल आईपीएल का भी हिस्सा नहीं होंगे, इसके अलावा साल के आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी उनके शामिल होने की संभावना नहीं है.