This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रिषभ पंत ने ट्विटर पर दी सफाई, लिखा अफवाहों पर ध्यान ना दें
रिषभ पंत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साफ लिखा है कि टीम में ना चुने जाने के बाद उन्होंने कोई ऐसी प्रतिक्रिया नहीं दी जिसका गलत मतलब लगाया जाए।
Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 14, 2018 3:20 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले रिषभ पंत इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। इस सीजन रन बनाने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। पिछले मंगलवार को अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का चयन किया गया। इसमें रिषभ का नाम शामिल नहीं था जिसपर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर काफी बातें हुई।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-rishabh-pants-unique-record-in-ipl-11-712039″][/link-to-post]
रिषभ पंत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साफ लिखा है कि टीम में ना चुने जाने के बाद उन्होंने कोई ऐसी प्रतिक्रिया नहीं दी जिसका गलत मतलब लगाया जाए। पंत ने लिखा, मैं सिर्फ यह साफ करना चाहता हूं कि टीम में चयन नहीं किए जाने के बाद मेरे बयान को लेकर अफवाहें चल रही है। मैंने कभी ऐसा कुछ भी नहीं कहा इसलिए स्पष्टीकरण दे रहा हूं। कृपया अफवाहें ना फैलाएं और मु्झे अपने खेल पर ध्यान देने दें।
Just to clarify some rumours going around about my statement about not getting selected to play for india I never said anything like that it so just giving out my clarification .So please stop spreading rumours and let me concentrate on my cricket
— Rishabh Pant (@RishabPant777) May 13, 2018
गौरतलब है इस सीजन में रिषभ पंत बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने अब तक के खेले 12 मुकाबलों में 52.90 की धमाकेदार औसत से 582 रन बनाए हैं। पंत अब तक एक आतिशी शतक के साथ चार अर्धशतक जमा चुके हैं। रन बनाने वालों की लिस्ट में वह इस वक्त सबसे उपर हैं। आईपीएल के 11वें एडिशन में अब तक पंत 31 छक्के लगाए हैं जबकि उनके बल्ले से 61 चौके निकल चुके हैं। इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा 128 रन का स्कोर भी उनके ही नाम पर दर्ज है।
पंत की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी देखने के बाद कई पूर्व दिग्गज ने उनके बल्लेबाजी की तारीफ की थी। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि पंत एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और सही समय आने पर उनको भारतीय टीम में मौका जरूर मिलेगा।
