ऋषभ पंत हेल्थ अपडेट: स्टार विकेटकीपर ने बताया कैसी चल रही है तैयारी
ऋषभ पंत हेल्थ अपडेट: स्टार विकेटकीपर ने बताया कैसी चल रही है तैयारी
मुंबई: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को यहां कहा कि वह चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द-से-जल्द प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटेंगे. पंत इस समय बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘दिन प्रतिदिन मेरी फिटनेस बेहतर हो रही है....
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 5, 2026 3:17 PM IST
मुंबई: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को यहां कहा कि वह चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द-से-जल्द प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटेंगे. पंत इस समय बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘दिन प्रतिदिन मेरी फिटनेस बेहतर हो रही है. मैं ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में कड़ी मेहनत कर रहा हूं. मुझे लगता है कि मैं जल्द ही (मैदान पर) वापसी करूंगा.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
अठाईस वर्षीय खिलाड़ी ने चोट के बाद लंबे समय तक उबरने की प्रक्रिया और ‘रिहैबिलिटेशन’ के दौरान खेल से जुड़े रहने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिए उनके जुनून और लोगों के समर्थन ने उन्हें उबरने के सफर में उनकी मदद की है.
उन्होंने कहा, ‘जब मैं चोटिल होता हूं तो एक चीज जो मुझे हमेशा खेल के करीब रखती है, वह है खेल के प्रति प्यार और आसपास के लोगों का समर्थन.’
पंत ने एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर लगातार सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘एक क्रिकेटर के तौर पर, आपको हमेशा अपने खेल में कुछ न कुछ जोड़ते रहना होता है. मुझे अपने खेल के हर पहलू में बेहतर होने की कोशिश करते रहना होगा.’
पंत अपने करियर में कई बार वापसी कर चुके हैं और इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैदान से दूर रहने के दौरान उन्हें क्रिकेट और जीवन दोनों के प्रति एक अलग नजरिया विकसित करने में मदद की है. हालांकि उन्होंने माना कि टॉप लेवल की प्रतिस्पर्धा से दूर रहना सबसे मुश्किल हिस्सा है.
उन्होंने कहा, ‘हर वापसी ने मुझे जीवन के बारे में कुछ सिखाया है. इसने मुझे और अधिक कृतज्ञता सिखाई है, आप अपने आसपास की चीजों को कैसे देखते हैं, और आपको सच में जो खुश करता है, कुछ ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध होना.’
पंत ने कहा, ‘चोटिल होने पर मुझे सबसे ज्यादा इस चीज की कमी खलती है कि मैं खेल का आनंद नहीं ले पाता. आप खेल से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आप शीर्ष स्तर पर खेलते हुए इसका आनंद लेते हैं. मुझे इसकी कमी खलती है.’ पंत 10 जनवरी से भारतीय टीम से बाहर हैं. उन्हें वडोदरा में एक अभ्यास सत्र के दौरान चोट (साइड स्ट्रेन) लगी थी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.