- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh Pant had a sweet message to Ricky Ponting’s son Fletcher after seeing his video
VIDEO: पोंटिंग ने बेटे फ्लेचर से पूछा मजेदार सवाल तो पंत ने किया फनी रिप्लाई
दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग और उनके बेटे की विराट कोहली से मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
Published On Apr 14, 2023, 09:02 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2023, 09:02 PM IST
TWITTER/@DelhiCapitals
रिकी पोंटिंग इस समय भारत में हैं और IPL के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. इस दौरान रिकी पोंटिंग के साथ उनका बेटा भी है जो दिल्ली की टीम के साथ यात्रा कर रहा है और क्रिकेट के गुर सीख रहा है. रिकी पोंटिंग के बेटे का नाम फ्लेचर विलियम पोंटिंग हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमें रिकी पोंटिंग अपने बेटे को नेट प्रैक्टिस कराते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पोंटिंग अपने बेटे से मजाकिया अंदाज में कल होने वाले मैच के लिए सिलेक्शन के लिए तैयार होने के बारें में पूछ रहे हैं. वीडियो में पोंटिंग अपने बेटे से कहते हैं- “क्या तुम कल होने मैच के सिलेक्शन के लिए तैयार हो या नहीं.”
इस वीडियो पर अब ऋषभ पंत का मजेदार रिप्लाई सामने आया है. पंत हंसते हुए कहते हैं- हाहाहाहा, सिलेक्शन के लिए अभी आपका बेटा बहुत छोटा है रिक. हो सकता है एक दिन वो दिल्ली के लिए खेले.”
View this post on Instagram
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग और उनके बेटे की विराट कोहली से मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस दौरान रिंकी पोंटिंग और विराट कोहली बात करते हुए दिखाई दिए। जब पोंटिंग ने अपने बेट को विराट से हाथ मिलाने के लिए कहा तो जूनियर पोंटिंग शर्माते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
Jab Ricky Met Kohli ?
Extended Cameo: Ricky Jr ??#YehHaiNayiDilli #IPL2023 #ViratKohli #KingKohli #RCBvDC | @imVkohli | @RickyPonting pic.twitter.com/0LegGmLtga— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 13, 2023
गौरलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन अभी भी पहली जीत की तलाश में हैं. दिल्ली 4 मैच अभी तक खेल चुकी है लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी है. अब टीम अपने 5वें मुकाबले में RCB का सामना करेगी. ये मुकाबला 15 अप्रैल को बेंगलुरु में खेला जाएगा.