add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषभ पंत फॉर्म में लौटे, CSK के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, पथिराना की बॉल पर जड़ा हेलिकॉप्टर शॉट

ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में 49 गेंद में 63 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 14, 2025 9:48 PM IST

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 में आखिरकार ऋषभ पंत फॉर्म में लौटे. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ने धमाकेदार पारी खेली और इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ दिया. ऋषभ पंत का बल्ला आईपीएल 2025 में इससे पहले खामोश था और उन्होंने छह मैच में सिर्फ 40 रन बनाए थे, मगर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार वापसी की.

ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में 49 गेंद में 63 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एडन मारक्रम (06) और निकोलस पूरन (08) का विकेट जल्दी गंवा दिया था, मगर इसके बाद ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श (30) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला. मार्श के आउट होने के बाद पंत ने आयुष बडोनी (22) के साथ 32 रन जोड़े. पंत ने मैच में कुल चार छक्के लगाए.

पाथिराना की गेंद पर जड़ा हेलिकॉप्टर शॉट

ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज माथीशा पथिराना के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए और 18वें ओवर में उन्होंने पथिराना के ओवर में दो छक्के लगाए. उन्होंने इस ओवर की पहली बॉल पर हेलिकॉप्टर शॉट जड़ा और तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर आईपीएल का 19वां अर्धशतक पूरा किया. ऋषभ पंत पथिराना के ही आखिरी ओवर में आउट हुए, विकेट के पीछे एमएस धोनी ने उनका कैच लपका.

लखनऊ ने चेन्नई को दिया 167 रन का लक्ष्य

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए. ऋषभ पंत के अलावा मिचेल मार्श ने 30 रन और आयुष बडोनी ने 22 रन की पारी खेली. चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य है.