'रिषभ पंत के खेल में अभी सुधार की जरूरत है'

पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने वेस्टइंडीज दौरे पर पार्थिव पटेल को मौका देने का समर्थन किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 11, 2018, 06:58 PM IST

Published On Sep 11, 2018, 06:58 PM IST

Last UpdatedSep 11, 2018, 06:58 PM IST

Rishabh Pant

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर दीप दासगुप्ता का मानना है कि भारतीय चयनकर्ता आगामी सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय अनुभव को तरजीह दे सकते हैं। दासगुप्ता ने कहा, ‘‘रिषभ पंत अभी युवा है और उसे अच्छी तरह से तैयार करने की जरूरत है। विकेटकीपिंग में उसे अभी काफी विभागों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन मैं नहीं चाहता कि किसी खिलाड़ी को एक सीरीज के बाद बाहर किया जाए।’’

दासगुप्ता का मानना है कि पंत को अभी काफी सुधार की जरूरत है। साथ ही उनका कहना है कि चयनकर्ताओं को युवा विकेटकीपरों को लेकर स्पष्ट नीति तैयार करनी चाहिए क्योंकि ऋद्धिमान साहा का अभी अगले तीन या चार महीने तक खेलना संभव नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दासगुप्ता ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पार्थिव पटेल के नाम का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्थिव ने हाल में दलीप ट्रॉफी मैच में 80 रन बनाए। पार्थिव या दिनेश कार्तिक की क्या संभावनाएं हैं आप जानते हैं। इसलिए अगर आप अगले छह मैचों (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट सहित) की बात कर रहे हैं तो फिर इन दोनों को मौका देने में मुझे कोई परेशानी नहीं है।’’

जबकि चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष और विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और मौका देने की बात कही। मोरे ने कहा, ‘‘मैं उसे एक और टेस्ट मैच में मौका देना चाहूंगा। उसने कोई कैच नहीं टपकाया हालांकि उसने काफी बाई रन दिये। वो प्रतिभाशाली है। उम्मीद है इससे उससे उसकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं होगी।’’

Editor's Pick