add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषभ पंत का मेडिकल बुलेटिन जारी, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा ?

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड में कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था. क्रिकेटर दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 30, 2022 1:25 PM IST

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे में घायल होने के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती है. देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने ऋषभ पंत का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर उनके चोट को लेकर जानकारी दी है.

डॉक्टर आशीष याग्निक ने कहा कि पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई है. उन्होंने कहा, अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है. पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साथ ही डॉक्टर याग्निक ने यह भी बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं, वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टर की पूरी टीम चेक अप करने के बाद ही आगे की जानकारी देगी.

वहीं बीसीसीआई ने भी ऋषभ पंत के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है…

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड में कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया. पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर वापस लौट रहे थे, उस वक्त ये हादसा हुआ. वहीं इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों से ऋषभ पंत का हाल चाल जाना, साथ ही समुचित इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए.

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई स्टार क्रिकेटरों के साथ आम लोग भी ऋषभ पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इनपुट- आईएएनएस