add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भीषण कार हादसे के बाद यह खाने से ऋषभ पंत को मिली थी ताकत, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया खुलासा

ऋषभ पंत हादसे के कई महीने बाद तक एक मिनट के लिए ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, मगर उन्होंने कड़ी मेहनत की और मैदान पर वापसी की

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 3, 2024 10:03 PM IST

नई दिल्ली. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में भीषण कार हादसे का शिकार हुए थे. हादसे के 15 महीने बाद उन्होंने आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. ऋषभ पंत के क्रिकेट पर मैदान पर लौटने की जर्नी आसान नहीं थे. ऋषभ पंत हादसे के कई महीने बाद तक एक मिनट के लिए ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, मगर उन्होंने कड़ी मेहनत की और मैदान पर वापसी की. ऋषभ पंत की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने पंत की फिटनेस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

श्वेता शाह के मुताबिक, ऋषभ पंत ने फिटनेस रूटीन के साथ-साथ स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो किया. श्वेता साह ने बताया कि हादसे के चार महीने बाद मेरी उनसे बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह एक मिनट के लिए वॉक नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद मैने उन्हें खिचड़ी खाने की सलाह दी. खिचड़ी का सेवन मस्कुलर बॉडी वाले लोगों के लिए फायदेमंद है. खिचड़ी में अमिनो एसिड्स होता है जो वेजिटेरियन के लिए प्रोटीन साबित होता है. श्वेता के मुताबिक खिचड़ी खाने से पंत को ताकत मिलने लगी और उनकी 50 प्रतिशत तकलीफ होने लगी और वह रेगुलर फुड भी खाने लगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्वेता साह ने कहा, ऋषभ पंत के साथ दूसरी समस्या सूजन की थी. इसके लिए उनकी डाइट में लेमन शाट्स, काली किशमिश, काली मिर्च और गोंद कटीरा को शामिल किया गया. इससे उनकी हड्डियों में मजबूती मिली.

श्रीलंका सीरीज में टीम का हिस्सा हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. पहले वनडे मैच में हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल सका था और उनकी जगह केएल राहुल को शामिल किया गया था. भारतीय टीम को आने वाले दिनों में कई प्रमुख सीरीज खेलनी है, इसमें पंत की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी.