BCCIभारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली में 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल की जगह टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। पंत T20 फॉर्मेट में भारत के 8वें कप्तान हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं।
ऋषभ पंत T20I में भारतीय टीम के दूसरे सबसे युवा कप्तान भी हैं। इस मामलें में पहले नंबर पर सुरेश रैना है जिन्होंने 23 साल 197 दिन की उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, पंत 24 साल और 248 दिन की उम्र में कप्तान बने।
भारत के सबसे युवा T20I कप्तान
- 23 साल 197 दिन – सुरेश रैना
- 24 साल 248 दिन- ऋषभ पंत
- 26 साल 68 दिन – एमएस धोनी
- 27 साल 41 दिन- अजिंक्य रहाणे
- 28 साल 42 दिन – वीरेंद्र सहवाग
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली में खेले जा रहे पहले मुकाबले में दिनेश कार्तिक को भी खेलने का मौका मिला है। इसके साथ ही दिनेश भारत के लिए खेलने वाले चौथे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए।
सबसे उम्रदराज T20I क्रिकेटर
- 38 साल 232 दिन – राहुल द्रविड़
- 38 साल 186 दिन – आशीष नेहरा
- 37 साल 235 दिन – एमएस धोनी
- 37 साल 8 दिन – दिनेश कार्तिक
- 35 साल 244 दिन – हरभजन सिंह