- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh pant is pressuring himself trying to take ms dhonis place msk prasad
महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की कोशिश में खुद पर दबाव डाल रहे हैं रिषभ पंत: प्रसाद
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद चाहते हैं कि पंत अपनी पहचान बनाएं और महेंद्र सिंह धोनी की तरह बनने की कोशिश ना करें।
Published On Nov 28, 2019, 09:45 AM IST
Last UpdatedNov 28, 2019, 09:45 AM IST
टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) का कहना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कमी पूरी करने की कोशिश में खुद पर दबाव बड़ा रहे हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके प्रसाद ने पंत को ‘अविश्वसनीय प्रतिभा’ का धनी बताया।
एमएसके प्रसाद ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं रोहित (Rohit Sharma) और सुनील (Sunil Gavaskar) सर की बातों से सहमत हूं। रिषभ बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उसे लय में लौटने के लिए कुछ अच्छी पारियों की जरूरत है। टीम मैनेजमेंट से मेरी चर्चा हुई है और उन्होंने कहा कि वो पंत से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक दबाव की बात है तो पंत को निश्चित रूप से ये पता होना चाहिए कि खेल के इस स्तर पर दबाव रहता है और जो इस दबाव को झेल लेता है वही वास्तविक चैंपियन बनता है। उसके सामने विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण है।’’
दीपक चाहर के शानदार अर्धशतक से राजस्थान सेमीफाइनल में, फ्लॉप रहे रिषभ पंत
प्रसाद चाहते हैं कि पंत को कभी भी धोनी का उत्तराधिकारी बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘पंत को ये भी अहसास होना चाहिए कि उसकी अपनी पहचान है और उसे कभी भी एमएस (धोनी) से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि उसके दिमाग कुछ ऐसा ही चल रहा है। एमएस ने लगभग डेढ़ दशक तक खेलकर अपनी ये छवि बनाई। उनका आत्मविश्वास घरेलू और अंतरारष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उनके शानदार प्रदर्शन से उपजा है।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘जब कोई किसी महान व्यक्ति से अपनी तुलना करने लगता है तो वह खुद पर गैरजरूरी दबाव डालता है। निजी तौर पर मुझे लगता है कि पंत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। उसे अपनी क्षमता पर विश्वास होना चाहिए।’’