रिषभ पंत को पहली बार खेलते देखकर ही पता चल गया था कि वो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं : बिलिंग्स

इंग्लिश ऑलराउंडरन सैम बिलिंग्स नए कप्तान रिषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन खेलेंगे।

Edited By : India.com Staff |Apr 02, 2021, 04:33 PM IST

Published On Apr 02, 2021, 04:33 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2021, 04:33 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के इंग्लिश ऑलराउंडर सैम बिलिंग्स कहना है कि रिषभ पंत को पहली बार खेलते देखा तो उन्हें पता चल गया था कि वो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। बता दें कि बिलिंग्स पंत की अगुवाई में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली के लिए खेलेंगे।

बिलिंग्स ने कहा, “आईपीएल में वापस आना सुखद है। दिल्ली में कई अच्छे खिलाड़ी है और मैं इनके साथ एक बार फिर जुड़कर उत्साहित हूं।मुझे याद है जब मैंने पंत को पहली बार खेलते देखा था। वो क्रिस मॉरिस, नाथन कूल्टर नाइल जैसे अन्य गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा कर रहे थे। मैंने तब दिल्ली के तत्कालीन मेंटर राहुल द्रविड़ से पूछा कि ये कौन है। अब हम सभी जानते है कि पंत कौन हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिलिंग्स ने कहा, “मैंने उन्हें खेलते हुए देखने के बाद कहा था कि मैंने अबतक जितने युवा खिलाड़ियों को देखा है उनमें पंत सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज हैं। हमने हाल ही में देखा कि उन्होंने टीम इंडिया के लिए किस तरह का प्रदर्शन किया। मैं उनके लिए काफी खुश हूं।”

29 साल के बल्लेबाज को उम्मीद है कि दिल्ली इस साल आईपीएल का खिताब जीतेगी। बिलिंग्स ने कहा, “मुझे आईपीएल बेहद पसंद है। ये विश्व के बेहतरीन टूर्नामेंट में से एक है और मैं इसमें दोबारा खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। पिछली बार जब मैं दिल्ली के लिए खेला था, तब से अब तक मेरे खेल में बदलाव आया है। उम्मीद है कि हम इस साल आईपीएल का खिताब जीतेंगे।”

बिलिंग्स 2016 और 2017 के सीजन में दिल्ली टीम के साथ थे और आईपीएल के इस सत्र में दिल्ली ने एक बार फिर बिलिंग्स को अपनी टीम में लिया है। दिल्ली ने फरवरी में आयोजित हुई नीलामी में बिलिंग्स को उनके बेस प्राइस दो करोड़ रूपये में लिया था।

Editor's Pick