'MS धोनी के उत्तराधिकारी की दौड़ में विकेटकीपर रिषभ पंत टॉप पर'

39 साल के भाटिया को लगता है कि वर्तमान में जो भारत में विकेटकीपर आ रहे हैं उनमें से निश्चिततौर पर पंत एक अच्‍छे विकल्‍प हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 27, 2018, 06:49 PM IST

Published On Oct 27, 2018, 06:49 PM IST

Last UpdatedOct 27, 2018, 06:49 PM IST

Rishabh-Pant © IANS

दिल्‍ली रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी रजत भाटिया का मानना है कि अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के उत्‍तराधिकारी की दौड़ में रिषभ पंत पहले नंबर पर हैं।

पंत ने इंग्‍लैंड में उसी की सरजमीं पर टेस्‍ट में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने टेस्‍ट में शानदार प्रदर्शन किया था। अब टीम इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे पर पंत पहले विकेटकीपर के रूप में होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्‍ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पंत ऑस्‍ट्रेलिया में भी धमाकेदार प्रदर्शन कर टेस्‍ट टीम में अपनी जगह पक्‍की करना चाहेंगे। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भाटिया का मानना है कि जब तक धोनी हैं तब हमें इसके बारे में कोई बात करने की जरूरत नहीं है। खासकर आईसीसी वर्ल्‍ड कप तक जो अगले साल इंग्‍लैंड में होना है।

वेबसाइट क्रिकेटकंट्री से बातचीत में भाटिया ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि जब तक भारतीय टीम धोनी के साथ खेलेगी तब तक आप कुछ नहीं कह सकते। हम इस बात से निश्चिंत हैं कि धोनी वर्ल्‍ड कप में खेलेंगे। ऐसे में अभी अन्‍य विकेटकीपर के बारे में चर्चा करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’

39 साल के भाटिया को लगता है कि वर्तमान में जो भारत में विकेटकीपर आ रहे हैं उनमें से निश्चिततौर पर पंत एक अच्‍छे विकल्‍प हैं।

बकौल भाटिया, ‘ लेकिन हां, जब ये सवाल उठेगा कि धोनी के बाद कौन तो रिषभ अन्‍य भारतीय विकेटकीपरों में टॉप पर हैं। पंत ने टेस्‍ट सीरीज में बढि़या प्रदर्शन किया है। अब उन्‍हें वनडे में भी चुना गया है।’

भाटिया ने दिल्‍ली की ओर से 81 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं लेकिन अब वो इस घरेलू सीजन में उत्‍तराखंड की ओर से खेलेंगे।

Editor's Pick