- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh Pant: Matuarity will come with time
मैं 21 साल का हूं, 30 साल के व्यक्ति की तरह नहीं सोच सकता: रिषभ पंत
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को टीम इंडिया के विश्व कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।
Published On May 07, 2019, 12:21 PM IST
Last UpdatedMay 07, 2019, 12:21 PM IST
रिषभ पंत (IANS)
भारतीय टीम के 15 सदस्यीय विश्व कप स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत का नाम शामिल ना होने से फैंस के साथ साथ क्रिकेट समीक्षकों को भी झटका लगा था। पंत खुद भी इस फैसले से काफी दुखी हैं लेकिन उन्होंने मानना है कि बतौर पेशेवर खिलाड़ी उन्हें इस तरह की चीजों को संभालना सीखना होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पंत ने कहा, “जब आपका चयन नहीं होता है तो बुरा लगता है। मैं इसका आदी हूं। लेकिन बतौर पेशेवर खिलाड़ी आपको इस तरह की चीजों के साथ निपटना आना चाहिए। चीजें हमेशा वैसी नहीं होंगी जैसा आप चाहते हैं। जब चीजें आपके पक्ष में ना जा रही हों तो आपको सकारात्मक रहने का तरीका ढूंढना होता है। जरूरी चीज है कि आपको पता होना चाहिए कि आगे कैसे बढ़ना है।”
विश्व कप टीम में पंत का चयन ना होने का कारण मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अनुभव को बताया था। जिससे पंत भी सहमत हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें परिपक्व होने में समय लगेगा।
ये भी पढ़ें: उमेश यादव की नो बॉल को लेकर मुश्किल में फंसे अंपायर नाइजल लॉन्ग
विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, “मैं आलोचना को सकारात्मक तरीके में लेता हूं। मैच खत्म करने जरूरी है। मैं लगातार इसे सीखने की कोशिश करूंगा। आप अपनी गलतियों और अनुभव से सीखते हैं। चीजें रातों रात नहीं बदलती। मैं केवल 21 साल का हूं, 30 साल के शख्स की तरह सोचना मुश्किल है। समय के साथ मेरा दिमाग मजबूत होगा और परिपक्वता आएगी।”
पंत फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली टीम को 8 मई हैदराबाद के खिलाफ 12वें सीजन का एलिमिनेटर मैच विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेलना है।