add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दिल्ली के लिए ऋषभ पंत का रणजी खेलना कंफर्म, जानिए किस टीम के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलना कंफर्म हो गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - January 15, 2025 2:49 PM IST

Rishabh Pant in Ranji Trophy: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है. पंत ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2017-2018 सत्र में खेला था. वह सीधे राजकोट में टीम से जुड़ सकते हैं, जहां 23 जनवरी से मैच खेला जाना है.

डीडीसीए प्रमुख रोहन जेटली ने आईएएनएस को बताया, “भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है.” पंत का प्रदर्शन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिलाजुला रहा था जहां भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है. पंत ने केवल 28.33 की औसत के साथ 255 रन बनाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

23 जनवरी से दिल्ली के लिए उतरेंगे ऋषभ पंत

सिडनी में भारत की हार के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए जब भी संभव हो घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हिस्सा लेने के महत्व पर जोर दिया. पंत 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं.

TRENDING NOW

दिल्ली फिलहाल ग्रुप डी में पांच मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. दिलचस्प बात यह है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शेष दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए 38 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किए गए हैं. कोहली ने आखिरी बार 2012 में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेला था.

रोहित शर्मा ने भी शुरू की तैयारी

वहीं, मंगलवार को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा 23 जनवरी से शुरू होने वाले 2024-25 रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले प्रशिक्षण सत्र के लिए मुंबई की टीम में शामिल हुए. इसके अलावा, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के छठे दौर के रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है. उन्होंने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 2022 में हिस्सा लिया था, जब उन्होंने अलूर में क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था.