सहवाग बोले- रिषभ पंत उन्‍हें मिल रहे मौकों का सही इस्‍तेमाल करें

एंटीगा टेस्‍ट में विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत बल्‍ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2019, 05:53 PM IST

Published On Aug 26, 2019, 05:53 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 05:53 PM IST

Rishab Pant AFP

Rishab Pant (File Photo) @ AFP

रिषभ पंत को अधिकांश समय अपने खराब शाॅट चयन का खामियाजा भुगतना पड़ता है और वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को उम्मीद जताई कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास करेगा और टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरेगा।

पढ़ें:- एंटीगा में हार के बाद बोले होल्डर- आइने में खुद को देखें विंडीज बल्लेबाज 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

21 साल के पंत को सभी प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है लेकिन अहम लम्हों पर खराब शाॅट चयन के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा दौरे पर ऐसा कई बार हुआ।

सहवाग ने कहा, ‘‘पंत बेहतर प्रतिभावान क्रिकेटर है जिसमें बेहद क्षमता है। यह महत्वपूर्ण है कि उसे अच्छी तरह निखारा जाए। अब टीम के साथ उसे मौके मिलना तय है तो यह महत्वपूर्ण है कि वह मौके का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करे और अपने खेल को बेहतर करने पर काम करे और क्रिकेटर के रूप में विकसित हो।’’

पढ़ें:- टी20 ब्‍लास्‍ट: केंट की तरफ से खेलते नजर आएंगे डु प्‍लेसिस, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्‍लेस

सहवाग को उम्मीद है कि अच्छे तेज गेंदबाजों और बेंच स्ट्रेंथ के साथ मौजूदा भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
यह पूछने पर कि क्या मौजूदा टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 जीत सकती है, सहवाग ने कहा, ‘‘दो साल लंबा समय है। हां, टीम अच्छे हाथों में है। मैं दूसरी पारी के लिए रवि शास्त्री को शुभकामनाएं देता हूं और विराट कोहली को भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है, स्तरीय तेज गेंदबाज और अच्छे स्पिनर। हमें अब टीम संयोजन तैयार करना होगा।’’ भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अच्छी शुरुआत करते हुए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया।

Editor's Pick