रिषभ पंत ने खोला राज -क्यों मारा दूसरी ही गेंद पर छक्का

रिषभ ने नॉटिंघम में टेस्ट डेब्यू किया और दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला था। टेस्ट में ऐसा करने वाले पंत पहले भारतीय बनें।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 25, 2018, 11:08 AM IST

Published On Aug 25, 2018, 11:08 AM IST

Last UpdatedAug 25, 2018, 11:08 AM IST

Rishabh Pant nonchalantly struck a six off his second ball on Test debut (Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले रिषभ पंत ने ‘छक्का’ जमाकर सुर्खियां बटोरी। रिषभ ने नॉटिंघम में टेस्ट डेब्यू किया और दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला था। टेस्ट में ऐसा करने वाले पंत पहले भारतीय बनें

रिषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट का शानदार आगाज किया है। विकेट के पीछे वह लाजवाब थे जबकि उनकी बल्लेबाजी भी अच्छी रही। पंत ने पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान दूसरी ही गेंद पर शानदार छक्का जमाकर खाता खोला। इस छक्के के पीछे की वजह क्या थी इसपर से भी पर्दा उठाया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी गेंद पर लगाए छक्के का राज

पंत से जब दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका बड़ा साधारण सा जवाब दिया। पंत ने बताया पहला टेस्ट मैच खेलने के दौरान वह काफी घबराए हुए थे लेकिन जब सामने गेंद आती है तो फिर बल्ला खुद ही चलने लगता है। गेंद आने के बाद ज्यादा नहीं सोचते और बल्ला जवाब देने को तैयार होता है।

कैसा रहा टेस्ट में डेब्यू का अनुभव

रिषभ ने बताया कि टेस्ट में खेलना तो उनका सपना था, पहले टेस्ट मैच का अनुभव काफी यादगाह रहा। देश के लिए खेलना वो भी टेस्ट क्रिकेट और उसमें अच्छा प्रदर्शन करना तो सपना था। नॉटिंघम में विकेटकीपिंग करना मुश्किल था गेंद गिरने के बाद काफी घूम रही थी, लेकिन कई महीने से लगातार इंग्लैंड में खेलने का फायदा मिला और नेस्ट में बिताए समय से विकेटकीपिंग में मदद मिली।

Editor's Pick