- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh pant only left hand batsman this year in top five whereas Steven smith was only right hand batsman previous year
अम्बाती रायडू और लोकेश राहुल ने पलट दिया 2017 के बल्लेबाजी रिकॉर्ड
आईपीएल 2018 के लीग मुकाबले आज खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद 22 मई से प्लेऑफ मैच शुरू होंगे।
Published On May 20, 2018, 05:40 PM IST
Last UpdatedMay 20, 2018, 05:40 PM IST
KL Rahul (File Photo) © AFP
आईपीएल 2018 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को लीग स्तर के मुकाबले खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद क्वालिफायर शुरू हो जाएंगे। अबतक सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह बना चुके हैं। चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चल रही है। आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला मुंबई में 27 मई को खेला जाएगा।
इस सीजन में अबतक खेले 54 मुकाबालों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन 14 मैच में 661 रन बनाकर औरेंज कैप पर कब्जा करके बैठे हैं। वहीं, रिषभ पंत दूसरे, और 13 मैच में 652 रन बनाकर केएल राहुल तीसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। इतने ही मैचों में चेन्नई के अंबाती रायडू ने 585, राजस्थान के जोस बटलर ने 548 रन बनाए हैं।इस सीजन के इन टॉप पांच खिलाड़ियों में केवल रिषभ पंत ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। विलियमसन, केएल राहुल, अंबाती रायडू, जोस बटलर सभी सीधे हाथ के बल्लेबाज हैं।
वहीं अगर हम पिछले सीजन की बात करें तो परिस्थितियां एक दम विपरीत थी। रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों में केवल स्टीवन स्मिथ ही ऐसे खिलाड़ी थे जो दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। बाकी चार बल्लेबाज बाएं हाथ के थे। पिछले सीजन में डेविड वार्नर 14 मैचों में 641 रन बनाकर पहले स्थान पर थे। जिसके बाद गौतम गंभीर ने 16 मैचों में 498, शिखर धवन ने 479, स्टिवन स्मिथ ने 472 और सुरेश रैना ने 442 रन बना थे।
पिछले सीजन में टॉप पांच खिलाड़ियों में केवल स्टीवन स्मिथ सीधे हाथ के खिलाड़ी थे तो इस बार रिषभ पंत अकेले बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। बाकी चार बल्लेबाज इस सीजन में दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं।