×

ऋषभ पंत की छुट्टी, ईशान किशन को मिलेगा मौका ! NZ ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच 11, 14 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 28, 2025 10:39 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीम 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होगी. न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. उससे पहले आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत की वनडे टीम से छुट्टी हो सकती है. ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, मगर उन्हें एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला था. ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है. ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

स्पोर्ट्स टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है. ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 500 से ज्यादा रन बनाए थे, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था. ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल के बाद दूसरे विकल्प होंगे, वहीं वह बतौर ओपनर भी एक बेहतर विकल्प हैं.

ऋषभ पंत ने साल 2024 में खेला था आखिरी वनडे

ऋषभ पंत लंबे समय से वनडे टीम से बाहर हैं. उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2024 में कोलंबो में वनडे मैच खेला था. वह लगातार वनडे फॉर्मेट का हिस्सा नहीं रहे हैं, इसलिए सेलेक्टर्स उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर करने का मन बना चुके हैं.

TRENDING NOW

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान इस हफ्ते के आखिर में हो सकता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच 11, 14 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे.