- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh pant returns on ground after Retired hurt smashed half century against SA A
चोट के बाद मैदान पर वापस लौटे ऋषभ पंत ने खेली आक्रामक पारी, चौके और छक्के की बरसात की
साउथ अफ्रीका ए के तेज गेंदबाज मोराकी की गेंद पर तीन बार चोट लगने के बाद पंत को एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था.
Published On Nov 08, 2025, 08:03 PM IST
Last UpdatedNov 08, 2025, 08:03 PM IST
Rishabh Pant
Rishabh Pant Half century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में जब चोटिल हुए तो क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ गई थी. ऋषभ पंत को मैच के दौरान कई बार बॉल लगी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. हालांकि फैंस को तब राहत मिली, जब पंत दुबारा बल्लेबाजी करने उतरे और मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया.
पहली पारी में 24 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 54 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाए. उनका विकेट गिरने के बाद भारत ए ने दूसरी पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका ए के सामने जीत के लिए 417 रन का लक्ष्य रखा. भारत ए के लिए पहली पारी में शतक जड़ने वाले ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में शतक लगाया. साउथ अफ्रीका ए ने लक्ष्य का पीछा करते हु्ए तीसरे दिन स्टंप्स के समय बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे, उसे जीत के लिए और 392 रनों की और जरूरत है.
चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए थे ऋषभ पंत
साउथ अफ्रीका ए के तेज गेंदबाज मोराकी की गेंद पर तीन बार चोट लगने के बाद पंत को एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर ले जाया गया, पंत जब ‘रिटायर्ड हर्ट’ हुए तब वह 22 गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. पंत को रिवर्स पुल खेलने के प्रयास में मोराकी की गेंद हेलमेट पर लगी. इसके बाद सामान्य तरीके से पुल शॉट खेलते समय उनकी कोहनी पर चोट लगी, भारतीय विकेटकीपर को फिर पेट के हिस्से पर गेंद लगी जिससे वह दर्द से कराह उठे. तीनों ही मौकों पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी, इंडिया ‘ए’ के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने आखिरकार पंत को वापस लौटने को कहा जबकि वह बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत पर होगी नजरें
इंग्लैंड सीरीज में चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को मिस कर दिया है. तीन महीने बाद वह भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने हैं. साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में वह टीम के उपकप्तान भी है, इस सीरीज में ऋषभ पंत से क्रिकेट फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.