add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: पाकिस्तान को हराने के लिए ऋषभ पंत की खास तैयारी, हैरान कर देगा वीडियो

ऋषभ पंत आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 26 गेंद में 36 रन (तीन चौके, दो छक्के) की नाबाद पारी खेली थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - June 8, 2024 8:45 PM IST

न्यूयॉर्क. भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप 2024 में रविवार को आमने-सामने होगी. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खास तैयारी (Rishabh pant Practice Video) की है.

ऋषभ पंत ने दाएं हाथ से बैटिंग करते हुए प्रैक्टिस की. उन्होंने पहली चार गेंद राइट हैंडर बल्लेबाज के तौर पर सामना किया. इसके अलावा उन्होंने नेट्स पर काफी पसीना भी बहाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बैटिंग और विकेटकीपिंग दोनों में जमकर मेहनत की. न्यूयॉर्क में टीम इंडिया के नेट प्रैक्टिस से सामने आए वीडियो में ऋषभ पंत विकेट के आगे और पीछे दोनों ही जगहों से कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ जमकर शॉट लगाए.

TRENDING NOW

आयरलैंड के खिलाफ खेली थी दमदार पारी

ऋषभ पंत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 26 गेंद में 36 रन (तीन चौके, दो छक्के) की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा वॉर्म-अप मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जमाया था.