हमने प्लान बनाया और अमल किया, नतीजा आपके सामने है: ऋषभ पंत

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार वापसी की। पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जून को खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 18, 2022, 09:38 AM IST

Published On Jun 18, 2022, 09:38 AM IST

Last UpdatedJun 18, 2022, 09:38 AM IST

indian team @BCCI

राजकोट: भारतीय कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शुक्रवार को यहां साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत से पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर करने के बाद कहा कि हमने रणनीति के अमल के बारे में बात की और नतीजा सामने है।

‘मैन ऑफ द मैच’ दिनेश कार्तिक (55 रन) के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल बाद लगाए गए पहले अर्धशतक के बाद आवेश खान (18 रन देकर चार विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 82 रन से जीत दर्ज की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीरीज का फैसला अब 19 जून को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी20 मैच से होगा। पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने अमल के बारे में बात की थी और नतीजा आपके सामने है।’ इसे भी पढ़े- IND vs SA: आखिर क्यों बोले कार्तिक, … ‘तो ऐसा लगता है, जैसे बूढ़ा हो गया हूं’

हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक के बीच साझेदारी के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा, ‘सचमुच खुश हूं, दोनों की बल्लेबाजी से गेंदबाजों को दबाव महसूस होने लगा।’

साउथ अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (08 रन) रिटायर्ड हर्ट हो गए थे जिससे उनकी जगह आए केशव महाराज ने कहा, ‘बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले में गलतियां हुईं। हमने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। गेंदबाजी करते हुए हमने अंतिम पांच ओवरों में काफी रन लुटा दिये। रविवार को अगला मुकाबला अहम होगा।’ इसे भी पढ़ें- सुन रहे हैं सिलेक्टर साहब! दिनेश कार्तिक का टी20 वर्ल्ड कप की टिकट बुक करवा ही दीजिए, सुनील गावस्कर भी कर रहे हैं वकालत

कार्तिक ने कहा, ‘काफी अच्छा लग रहा है। पिछले मैच में चीजें अच्छी नहीं रही थीं। लेकिन अब मैं बेहतर तरीके से परिस्थितियों का आकलन कर पा रहा हूं। यह योजना और अनुभव से आता है।’

उन्होंने कहा, ‘उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिससे हमारे सलामी बल्लेबाज नहीं चले। जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो हार्दिक ने मुझे कहा कि क्रीज पर टिकना। योजना का अमल करना शानदार है।’

एजेंसी- भाषा

Editor's Pick