भारतीय टीम के बारे में नहीं सोच रहा, फोकस आईपीएल पर- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने अभी तक तीन अर्धशतक और दो 50 के करीब की पारियां खेली है । राजस्थान रायल्स के खिलाफ सिर्फ 29 गेंद में 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और टूर्नामेंट में बनाये रखा ।

Edited By : Press Trust of India |May 03, 2018, 02:12 PM IST

Published On May 03, 2018, 02:12 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2018, 02:12 PM IST

Rishabh Pant © IANS

दिल्ली डेयरडेविल्स भले ही आईपीएल में अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल पा रही हो लेकिन रिषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा है हालांकि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज का कहना है कि वह इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह पाने की नहीं सोचना चाहते।

पंत ने अभी तक तीन अर्धशतक और दो 50 के करीब की पारियां खेली है । राजस्थान रायल्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 गेंद में 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और टूर्नामेंट में बनाये रखा । यह पूछने पर कि लगातार अच्छे प्रदर्शन से क्या वह भारतीय टीम में जगह बना सकेंगे, पंत ने कहा ,‘‘ मैं उसके बारे में नहीं सोच रहा । मैं फिलहाल सिर्फ आईपीएल खेल रहा हूं और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/delhi-daredevils-retained-players-rishabh-pant-shreyas-iyer-making-the-difference-708110″][/link-to-post]

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी टीम में कोई गड़बड़ नहीं है । हमने हर मैच में छोटी छोटी गलतियां की जो इस बार नहीं हुई और हम मैच जीत गए ।’’

पंत ने कहा ,‘‘ हमने सभी मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन छोटी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा । हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आइंदा ये गलतियां नहीं हो।’’

पंत के अलावा पृथ्वी शा और श्रेयस अय्यर भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं । पंत ने कहा ,‘‘ हर कोई अलग है। वे शीर्षक्रम पर खेल रहे हैं और उन्हें रनरेट बनाये रखना है। वे अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं और मैं अपना काम कर रहा हूं।’’

Editor's Pick