add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बेहतर इलाज के लिए ऋषभ पंत को देहरादून से किया जाएगा मुंबई शिफ्ट

ऋषभ पंत को बेहतर इलाज देने के लिए बीसीसीआई हरसंभव प्रयास कर रही है। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज के ठीक होने में 3 महीने से भी ज्यादा का समय लग सकता है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - January 4, 2023 1:16 PM IST

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां उनके घुटने और टखने की चोट का का सही से इलाज होगा। । बीसीसीआई सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई के वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर PTI को बताया, “ऋषभ को उनकी लिगामेंट चोटों के उपचार के लिए मुंबई में स्थानांतरित किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला किया जा रहा है। उनका इलाज बीसीसीआई के पैनल में शामिल प्रसिद्ध खेल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में होने की उम्मीद है। यदि सर्जरी की जरूरत होगी तो उन्हें यूके या यूएसए भी भेजा जा सकता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंत 29 दिसंबर 2022 को भयानक कार दुर्घटना में उस बाल-बाल बच थे जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे। इस दौरान पंत की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और आग में जलकर खाक हो गई। इस सड़क हादसे में ऋषभ पंत को काफी चोटें आई और फिलहाल उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऋषभ पंत को बेहतर इलाज देने के लिए बीसीसीआई हरसंभव प्रयास कर रही है। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज के ठीक होने में 3 महीने से भी ज्यादा का समय लग सकता है। ऐसे में उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और IPL 2023 से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।