add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ऋषभ पंत ने जमकर लगाए शॉट, कीपिंग करते भी नजर आए

Rishabh Pant Practice Video: ऋषभ पंत ने आईपीएल 2023 से पहले जमकर प्रैक्टिस की. उन्होंने बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग का भी अभ्यास किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 20, 2024 8:20 PM IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत ने मंगलवार को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का जमकर अभ्यास किया और यह संकेत दिया कि जल्द ही उनकी वापसी होने वाली है. सोशल मीडिया पर पंत ने खुद प्रैक्टिस का वीडियो को साझा किया है.

ऋषभ पंत ने प्रैक्टिस के दौरान जमकर शॉट लगाए और वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए. उन्होंने बल्लेबाजी की जमकर प्रैक्टिस की, इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपिंग का भी अभ्यास किया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ऋषभ पंत ने लिखा, प्रोग्रेसिंग.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऋषभ पंत का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन ने जमकर तारीफ की. फैंस का कहना है कि यह वीडियो बताता है कि पंत की जल्द ही वापसी होने वाली है. वहीं कुछ फैन ने लिखा है कि अब हम ऑस्ट्रेलिया को पीट देंगे.

TRENDING NOW

ऋषभ पंत की आईपीएल 2024 में होगी वापसी, वॉर्मअप मैच में लिया हिस्सा

आईपीएल 2024 से पंत की वापसी

ऋषभ पंत की आईपीएल 2024 से वापसी होनी तय है. हालांकि वह बतौर विकेटकीपर खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे. दिसंबर 2022 में हुए कार हादसे के बाद पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. चोट की वजह से वह पिछले सीजन आईपीएल का हिस्सा नहीं थे. पंत की अनुपस्थिति में आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली है.