- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishabh Pant should replace Shreyas Iyer or Sanju Samson in ODIs and T20s: Brad Hogg
श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन की जगह रिषंभ पंत को मिले मौका: ब्रैड हॉग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्रैड हॉग का मानना है कि पंत को अय्यर या सैमसन की जगह वनडे-टी20 टीम में मौका मिलना चाहिए।
Published On Jan 23, 2021, 04:55 PM IST
Last UpdatedJan 23, 2021, 04:55 PM IST
(Twitter)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को भारत की सीमित ओवर फॉर्मेट टीम में वापस लिए जाने की बात कही है। हॉग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत को वनडे-टी20 टीम में श्रेयस अय्यर या संजू सैमसन की जगह मौका मिले।
हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा, “भारत के लिए खेलते हुए आपको ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इससे बेहतर कुछ नहीं मिल सकता। मैं उन्हें अय्यर के स्थान पर टीम में रखता। आप बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई रखने के लिए एक ऑलराउंडर खेला सकते हैं। उन्हें अय्यर या संजू सैमसन के स्थान पर टीम में होना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “मैं उन्हें वहां रखूंगा क्योंकि उनके पास आत्मविश्वास है। टेस्ट सीरीज में दो मैचविनिंग पारियां खेल उन्होंने अपने आप को साबित किया है। उनको गेंदबाजी करना मुश्किल है, क्योंकि वो काफी अलग-अलग शॉट खेलते हैं जो बाकी बल्लेबाजों से अलग होते हैं। उनको टीम में होना चाहिए।”
भारतीय क्रिकेटरों के मुकाबले में अभी ‘प्राइमरी क्लास’ में हैं युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी: ग्रेग चैपल
चाइनामैन गेंदबाज ने हालांकि विराट कोहली को कप्तान बनाए रखने की पैरवी की है। उन्होंने कहा, “कोहली जब कप्तान होते हैं तो वह बल्लेबाजी अच्छी करते हैं। मुझे लगता है कि अगर आप उन्हें हटा दोगे तो इससे भारतीय टीम के कल्चर पर प्रभाव पड़ेगा। इससे कोहली की बल्लेबाजी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वह नहीं चाहते कि ऐसा हो, लेकिन ऐसा होगा।”
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए थे। बाकी के तीन मैचों में अजिंक्य रहाणे ने टीम की कप्तानी की थी और टीम को ऐतिहासिक सीरीज जिताई। इसके बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कोहली के स्थान पर रहाणे को टीम का कप्तान बनाया जाए।