ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, आईपीएल 2026 में आखिरी पायदान पर रही टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
Published On May 29, 2026, 05:27 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2026, 05:27 PM IST
Rishabh Pant
Rishabh Pant Steps Down: आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है. लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से आधिकारिक रुप से इसकी जानकारी दी गई है. लखनऊ सुपरजांयट्स की टीम आईपीएल 2026 में आखिरी पायदान पर रही थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है. फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं: टॉम मूडी
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जारी बयान में टॉम मूडी (क्रिकेट डायरेक्टर) ने कहा, ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से यह अनुरोध किया था और हमने उनका अनुरोध सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है, ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते, हम कप्तान के रूप में ड्रेसिंग रूम में दिए गए उनके योगदान के लिए आभारी हैं, अब हमारा पूरा फोकस सामूहिक प्रयासों, रीबिल्डिंग और री-स्ट्रक्चरिंग पर है, ताकि हम टीम को सर्वोत्तम स्तर पर ले जा सकें.
आईपीएल 2026 में आखिरी पायदान पर रही LSG की टीम
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने आईपीएल 2026 में काफी निराश किया. लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 में 14 मैच में सिर्फ चार मुकाबले जीते और 10 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. टीम आठ अंक के साथ लीग स्टेज खत्म होने तक प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही.
ऋषभ पंत हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा था. वह पिछले दो सीजन से टीम का नेतृत्व कर रहे थे, मगर उनकी कप्तानी में पिछले दोनों सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम 14 मैच में छह जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी, वहीं आईपीएल 2026 में टीम ने और ज्यादा निराश किया. आईपीएल 2026 में टीम ने 10 में सिर्फ चार मैच जीते और प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही.
क्रिकेट ग्राउंड पर अब नहीं दिखेगा ये चश्मा! BCCI ने क्यों लगाया बैन? जानिए असली वजह
ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन ?
ऋषभ पंत ना सिर्फ बतौर कप्तान फेल रहे, बल्कि बल्ले से भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 में 14 मैच की 13 इनिंग में एक अर्धशतक के साथ 312 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 138.05 का रहा. आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने 14 मैच की 13 इनिंग में 269 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.