टेस्ट में 50 बल्लेबाजों को सबसे तेजी से आउट करने वाले विकेटकीपर बने पंत, धोनी को पछाड़ा

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को तीनों फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज की पहली पसंद बताया है।

Edited By : Press Trust of India |Sep 02, 2019, 03:53 PM IST

Published On Sep 02, 2019, 03:53 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2019, 03:53 PM IST

रिषभ पंत (Getty images)

युवा क्रिकेटर रिषभ पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ कर टेस्ट क्रिकेट में 50 बल्लेबाजों को सबसे तेजी से आउट करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए।

21 साल के पंत ने रविवार को 11वीं टेस्ट पारी में अपना 50वां टेस्ट शिकार हासिल किया। धोनी ने 15 टेस्ट में ये आंकड़ा छुआ था। वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत ने इशांत शर्मा की गेंद पर क्रेग ब्रैथवेट का कैच लपका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक टेस्ट में किसी विकेटकीपर के सर्वाधिक कैच का विश्व रिकार्ड बनाया था जब एडीलेड में उन्होंने 11 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के कैच लपके।

पढ़ें:- गांगुली बोले- टी20 स्‍क्‍वाड से धोनी की गैरमौजूदगी पर मुझे हैरान नहीं

पंत विकेटकीपिंग में तो रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर उनका बल्ला खामोश है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में पंत 58 रन ही बनाए हैं। वहीं सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज में भी पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।

पंत ने तीन वनडे मैचों में मात्रा 20 रन और तीन टी20 मैचों में 69 रन बनाए। पंत का आखिरी बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले तीसरे टी20 मैच में आया था, जहां उन्होने नाबाद 65 रन बनाए थे।

Editor's Pick