IPL 2024: लखनऊ-दिल्ली मैच में हुआ ड्रामा, रिव्यू पर अंपायर से भिड़े ऋषभ पंत
इशांत शर्मा के ओवर में अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया था, अंपायर के फैसले के खिलाफ ऋषभ पंत ने डीआरएस जैसा इशारा किया, जिस पर विवाद हुआ.
Published On Apr 12, 2024, 08:46 PM IST
Last UpdatedApr 12, 2024, 08:46 PM IST
(Image credit- Twitter)
लखनऊ. आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मैच के दौरान रिव्यू के फैसले पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और अंपायर के बीच बहस देखने को मिली.
लखनऊ सुपरजायंट्स की बल्लेबाजी के दौरान चौथे ओवर में इशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. इशांत शर्मा के ओवर की चौथी गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया. अंपायर के फैसले के खिलाफ ऋषभ पंत ने डीआरएस जैसा इशारा किया और अंपायर ने इस फैसले को रिव्यू के लिए भेज दिया. टीवी रिप्ले के बाद इस गेंद को वाइड करार दिया गया. हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत अंपायर के पास पहुंच गए और उनसे बहस करते दिखे. पंत ने अंपायर से कहा कि उन्होंने तो रिव्यू ही नहीं लिया था लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि पंत ने रिव्यू लिया था.
प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर दिल्ली की टीम
दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल 2024 में पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को चार में हार का सामना करना पड़ा है.