add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

DC VS GT: एक्सीडेंट के बाद पहली बार ऋषभ पंत की स्टेडियम में वापसी, वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते नजर आए

पिछले साल के आखिरी में पंत कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. चोट की वजह से वह आईपीएल से बाहर हैं, उनकी जगह वॉर्नर को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 4, 2023 9:16 PM IST

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में  दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा ऋषभ पंत पिछले साल हुए कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे. पंत मंगलवार को ऋषभ पंत गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का हौसला बढ़ाने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे.

ऋषभ पंत को कार से स्टेडियम लाया गया, उसके बाद दो-तीन लोगों ने सहारा देकर उन्हें कार से बाहर निकाला. पंत उसके बाद फिर वॉकिंग स्टिक के सहारे स्टेडियम के अंदर पहुंचे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देखें वीडियो:

ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे और अब उनके चोट में तेजी से सुधार हो रहा है. पंत चोट की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए, जिसके बाद उनकी जगह डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है.

बता दें कि इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी कर रही है. दिल्ली की टीम में दो बदलाव किया गया है. रोवमेन पॉवेल की जगह एनरिच नोर्जे और चेतन सकारिया की जगह अभिषेक पोरेल को मौका दिया गया है. अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू कर रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2023 के पहले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम की कोशिश गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने की होगी.

TRENDING NOW

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग- 11:

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (W),अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नार्जे