add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, क्रिकेटर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने सगाई कर ली है. ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत अपनी मां, बहन साक्षी, साक्षी के मंगेतर अंकित चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं. पंत नए साल के मौके पर दुबई...

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 7, 2024 12:24 PM IST

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने सगाई कर ली है. ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में ऋषभ पंत अपनी मां, बहन साक्षी, साक्षी के मंगेतर अंकित चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं. पंत नए साल के मौके पर दुबई में देखे गए थे, अब वह भारत लौट लाए हैं और बहन की सगाई में उन्होंने शिरकत की.

ऋषभ पंत ने बहन की सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘बधाई हो बहन. उनके इस पोस्ट पर कई क्रिकेटर्स ने कमेंट कर बधाई दी है. बहन की सगाई के दौरान पंत की कई तस्वीरें सामने आई है. पंत इस समारोह में ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं. वहीं साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मंगेतर अंकित चौधरी के साथ सगाई की तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमारी लव स्टोरी का नया चैप्टर. रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी और अंकित चौधरी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2024 से वापसी करेंगे पंत

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे. वह आईपीएल ऑक्शन 2024 के दौरान फ्रेंचाइजी टीम के साथ नजर आए थे. एक्सीडेंट के बाद तेजी से रिकवर हो रहे पंत के आईपीएल 2024 में भाग लेने की पूरी संभावना है. दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने भी इसके संकेत दिए हैं.

दिसंबर 2022 में कार हादसे का शिकार हुए थे ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे. 30 दिसंबर, 2022 को वह अपनी कार मर्सीडीज से दिल्ली से अपने घर रूड़की जा रहे थे, रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे के बाद उनकी गाड़ी जल गई थी, लेकिन वह किसी तरह से खुद को बचाने में कामयाब रहे थे. उसके बाद वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं. चोट की वजह से पिछले एक साल से अधिक समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.