- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rishbah Pant becomes fastest Indian Wicket Keeper to 1000 Test runs; Breaks MS Dhoni’s record
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सबसे तेज हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने 27 पारियों में 1,000 टेस्ट रन पूरे किए।
Published On Jan 19, 2021, 10:42 AM IST
Last UpdatedJan 19, 2021, 10:42 AM IST
रिषभ पंत (IANS)
भारतीय बल्लेबाज रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान अपने टेस्ट करियर में 1,000 रनों का आंकड़ा पार किया। इसी के साथ पंत पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ टेस्ट क्रिकेटर में सबसे तेज हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
पंत ने 27 टेस्ट मैच पारियों में 1,000 रन पूरे किए हैं, जबकि धोनी ने 32 पारियों में ये कीर्तिमान हासिल किया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर फारुख इंजीनियर (36 पारी), चौथे स्थान पर ऋद्धिमान साहा (37 पारी), और पांचवें स्थान पर नयन मोंगिया (39) हैं।
सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज:
27 रिषभ पंत *
32 महेंद्र सिंह धोनी
36 फारुख इंजीनियर
37 ऋद्धिमान साहा
39 नयन मोंगिया
गाबा टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया के तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने 59वें ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ दो रन लेकर 1000 टेस्ट रन पूरे किए। दिन का दूसरा सेशन खत्म होने तक पंत 23 गेंदो पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं।