add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

LSG VS GT: एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके ऋषभ पंत, बतौर ओपनर भी किया निराश

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने 18 गेंद में 21 रन की पारी खेली, मगर वह इस इनिंग को लंबी नहीं कर सके.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 12, 2025 7:20 PM IST

Rishbh pant flow show: आईपीएल 2025 में शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में सबकी नजरें एक बार फिर लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत पर थी. ऋषभ पंत इस मैच में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे, मगर उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा.

ऋषभ पंत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने 18 गेंद में 21 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने चार चौके लगाए, मगर वह इस इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने उनका कैच लपका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीन साल बाद बतौर ओपनर क्रीज पर उतरे

ऋषभ पंत तीन साल बाद बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे थे. ऋषभ पंत ने इससे पहले साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नेपियर में टी-20 मैच में ओपनिंग की थी. टी-20 में बतौर ओपनर उन्होंने 21 इनिंग में 32.2 की औसत और 161.21 की स्ट्राइक रेट से एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 644 रन बनाए हैं. मगर तीन साल बतौर ओपनर उनकी वापसी अच्छी नहीं रही.

TRENDING NOW

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन

लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड रुपए में खरीदा था और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया है, मगर बतौर बल्लेबाज उन्होंने निराश किया है.ऋषभ पंत अब तक छह मैच की पांच पारियों में केवल 40 रन बना पाए हैं.

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को दिया 181 रन का लक्ष्य

शुभमन गिल (60 रन) और साई सुदर्शन (56 रन) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी से गुजरात जायंट्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 180 रन बनाए.