add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ऋषि कपूर का दावा, अमरीश पुरी ने सबसे पहले बजाई आईपीएल धुन

VIDEO: आईपीएल फाइनल से पहले ऋषि कपूर का दावा, अमरीश पुरी ने सबसे पहले बजाई आईपीएल धुन

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - May 27, 2018 7:42 PM IST

आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चेन्‍नई की टीम के पास जहां एक तरफ तुजुर्बे की कमी नहीं है तो वहीं हैदराबाद के पास राशिद खान जैसा टैलेंटेड गेंदबाज है, जिसकी फिरकी का तोड़ इस आईपीएल में किसी भी टीम के पास नहीं है।

फाइनल मुकाबले से पहले ऋषि कपूर का दावा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बॉलीवुड के दिग्‍गज ऋषि कपूर भी आज होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए काफी एक्साइटिड हैं। उन्‍होंने आज दोपहर को एक दिलचस्‍प वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि आईपीएल की फेमस धुन का आविष्‍कार साल 1986 में अमरीश पुरी ने किया था। नागिन फिल्‍म के दौरान सपेरा का किरदार निभा रहे अमरीश पुरी ने इच्‍छाधारी नागिन बनी श्रीदेवी को वश में करने के लिए इसका आविश्‍कार किया था।

आईपीएल की धुन पर श्रीदेवी कर रही हैं डांस

बेहद मजेदार इस वीडियो में एडिटिंग कर बैकग्राउंड में आईपीएल की फेमस धुन को डाला गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमरीश पुरी बीन बजाकर इच्‍छाधारी नागिन को वश में करने का प्रयास कर रहे हैं। बीन की धुन की जगह एडिट कर आईपीएल की फेमस धुन को डाला गया है। ऋषि कपूर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर लिखा, ” आज आईपीएल का फाइनल मुकाबला है, लेकिन आईपीएल की मधुर धुन को साल 1986 में नागिन फिल्‍म के दौरान बनाया गया।”
इस वीडियो को क्रिकेट और ऋषि कपूर और क्रिकेट के फैन्‍स खूब पसंद कर रहे हैं।