add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऋषि कपूर ने महिला विश्व कप फाइनल मैच पर किए विवादास्पद ट्वीट को लेकर सफाई दी

आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल मैच से पहले ऋषि कपूर ने एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - July 24, 2017 5:02 PM IST

ऋषि कपूर © IANS
ऋषि कपूर © IANS

रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए महिला विश्व कप फाइनल मैच से पहले कई बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तक सभी ने मिताली राज की टीम की हौसलाफजाई की। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने ऐसा ट्वीट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उन्होंने लिखा, “मुझे लॉर्ड्स के मैदान पर गांगुली के किए उस कार्य के दोहराए जाने का इंतजार है, जब भारत ने इंग्लैंड को 2002 नेटवेस्ट सीरीज में हराया था।”

हर क्रिकेट प्रशंसक को याद होगा कि सौरव गांगुली ने 2002 नेटवेस्ट फाइनल मैच जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी पर खड़े होकर अपनी टी शर्ट निकालकर घुमाई थी। उन्होंने ऐसा एंड्रयू फ्लिंटॉफ के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को वनडे में हराने के बाद अपनी जर्सी उतारकर हवा में घुमाने के बदले में किया था। हालांकि महिला विश्व कप फाइनल मैच के पहले किया गया ऋषि कपूर का ये ट्वीट फैंस के गले नहीं उतरा। जिससे बाद ऋषि अपने ट्वीट को सही साबित करने में जुट गए। [ये भी पढ़ें: पियर्स मॉर्गन ने उड़ाया टीम इंडिया की हार का मजाक, सहवाग के जवाब ने की बोलती बंद]

 

 

उन्होंने लिखा, “आप लोगों के साथ क्या गलत है, मैने ये नहीं कहा कि कोई महिला खिलाड़ी ऐसा करे, मैने तो बस इतना कहा कि सौरव गांगुली दोबारा ऐसा करें, इसमें गलत क्या है।” उनकी ये सफाई भी उन्हें ट्रोल होने से नहीं बचा पाई। लोगों ने उन्हें कुछ ट्वीट करने से पहले सोचने की सलाह दे डाली। तो वहीं कुछ ने उन्हें याद दिलाया कि गांगुली मैच के दौरन लॉर्ड्स में हैं ही नहीं। श्रीमान ऋषि कपूर के लिए यही बेहतर होगा कि अगली बार ट्वीट करने से पहले दिमाग का इस्तेमाल करें।