×

ब्रिटेन के पीएम बने ऋषि सुनक, आशीष नेहरा को मिल रही है बधाई, जानिए वजह 

ऋषि सुनक का चेहरा टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज से मिलता जुलता है, इसलिए लोग नेहरा को बधाई दे रहे हैं. दोनों की तस्वीरों को मिलाकर सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार हो गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - October 25, 2022 4:39 PM IST

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेश के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं, मगर ऋषि सुनक के नए पीएम बनने के साथ ही सोशल मी़डिया पर लोग भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को बधाई देने लगे हैं. दरअसल ऋषि सुनक का चेहरा टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज से मिलता जुलता है, इसलिए लोग नेहरा को बधाई दे रहे हैं. दोनों की तस्वीरों को मिलाकर सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार हो गई है.

ट्विटर पर के दासगुप्ता ने लिखा, वेल डन, आशीष नेहरा यूके के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.