आईपीएल 2023 में पिछले हफ्ते कई रोमांचक मैच देखने को मिला. इस सीजन भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने अद्भुत पारी खेली, वहीं मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा और गुजरात के बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने भी अपने खेल को सभी को प्रभावित किया, मगर इस लीग में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनसे इस सीजन में काफी उम्मीदें थे, मगर उन्होंने अब तक बेहद ही निराश किया है. राजस्थान के युवा खिलाड़ी रियान पराग इस लिस्ट में टॉप पर हैं. रियान पराग का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में बेहद निराशानजक रहा है, खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें एक मैच में ड्रॉप भी कर दिया गया था.
आईपीएल 2023 में रियान पराग का अब तक का प्रदर्शन:
Add Cricket Country as a Preferred Source
सनराइजर्स हैदराबाद- 04 रन
पंजाब किंग्स- 20 रन
दिल्ली कैपिटल्स- 07 रन
गुजरात टाइटंस- 05 रन
लगातार फ्लॉप हैं पराग:
घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन के आधार पर इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स टीम में लगातार मौके दे रही है, मगर इस खिलाड़ी ने अब तक चार मैचों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं. पराग का फ्लॉप होना टीम की टेंशन बढ़ा रहा है और वह टीम के लिए बोझ साबित हो रहे हैं.
2019 में राजस्थान रॉयल्स का बने थे हिस्सा:
रियान पराग ने सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल मैच खेला है. 21 साल के रियान पराग ने 2019 में पहली बार आईपीएल में राजस्थान के लिए डेब्यू किया था. पिछले चार सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, पिछले चार सीजन में उनके नाम सिर्फ दो अर्धशतक है. इस खिलाड़ी ने राजस्थान के लिए 51 मैच खेले हैं. 51 मैच की 41 इनिंग में इस बल्लेबाज ने 16.03 की औसत से सिर्फ 561 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. उनका स्ट्राइक रेट 123.57 का रहा है. गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ चार विकेट मिला है और उनकी इकॉनोमी 10.7 की है.
एक ओवर में चार छक्का मारने का किया था दावा:
बता दें कि आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले रियान पराग ने एक बड़ा दावा किया था. पराग ने ट्विटर की उन्हें लगता है कि वो किसी ओवर में 4 छक्के मारेंगे, मगर यह बल्लेबाज इस सीजन में अब तक 40 रन भी बना सका है. सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
My inner conscience says i’m hitting 4 sixes in an over at some point this IPL..
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.