add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: खत्म हुआ इंतजार, ODI डेब्यू पर रियान पराग हुए इमोशनल, BCCI ने शेयर किया वीडियो

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्शदीप सिंह और केएल राहुल की जगह रियान पराग और ऋषभ पंत को मौका दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 7, 2024 3:41 PM IST

कोलंबो. भारत और श्रीलंका की टीम बुधवार को तीसरे वनडे मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारत के लिए रियान पराग का वनडे डेब्यू हुआ. रियान पराग को अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. वनडे में डेब्यू के बाद रियान पराग इमोशनल हो गए. बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है.

रियान पराग भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले 256वें खिलाड़ी बने हैं. मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने रियान पराग को डेब्यू कैप सौंपी. भारत के लिए डेब्यू करने वाले वह असम के पहले क्रिकेटर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रियान पराग को एक ही दिन पहले ही वनडे डेब्यू की जानकारी दी गई थी. ड्रेसिंग रुम में वनडे डेब्यू पर रियान पराग ने कहा, यह मेरे लिए इमोशनल पल है.

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज